एआई का '80s लुक' ट्रेंड: मनोरंजन या मुसीबत? एक क्लिक से चोरी हो रहा है आपका चेहरा!
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक (80s Look) जैसी तस्वीरें बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। हर दूसरा व्यक्ति एआई (AI) ऐप्स की मदद से खुद को बीते जमाने के हीरो-हीरोइन के रूप में देख रहा है। लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने इस ट्रेंड को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है।
एआई का '80s लुक' ट्रेंड: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक (80s Look) जैसी तस्वीरें बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। हर दूसरा व्यक्ति एआई (AI) ऐप्स की मदद से खुद को बीते जमाने के हीरो-हीरोइन के रूप में देख रहा है। लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने इस ट्रेंड को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मनोरंजन का यह जरिया आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।
खेल-खेल में लीक हो रही है आपकी 'डिजिटल पहचान'
जब आप किसी अनजान एआई ऐप में अपनी 4-5 तस्वीरें अपलोड करते हैं, तो वह केवल फोटो एडिट नहीं करता, बल्कि आपके चेहरे का बायोमेट्रिक डेटा (Facial Geometry) हमेशा के लिए अपने सर्वर पर सेव कर लेता है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई विदेशी और थर्ड-पार्टी ऐप्स इस डेटा को सुरक्षित नहीं रखते और इसे डेटा ब्रोकर्स या डार्क वेब पर बेच देते हैं।
डीपफेक और वित्तीय धोखाधड़ी का बढ़ा खतरा
इस डेटा का इस्तेमाल करके साइबर अपराधी आसानी से डीपफेक वीडियो बना सकते हैं, जिनका उपयोग ब्लैकमेलिंग या फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट खोलने के लिए किया जा सकता है। इतना ही नहीं, आजकल कई बैंक 'फेस ऑथेंटिकेशन' (चेहरा दिखाकर लॉग-इन करना) का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में आपके चेहरे का डेटा चोरी होना वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) का कारण भी बन सकता है।
'फ्री' के चक्कर में जेब पर डाका
जांच में सामने आया है कि कई ऐप्स शुरुआत में 'फ्री ट्रायल' का लालच देते हैं। ऐप डाउनलोड करते ही वे आपके कार्ड की डिटेल ले लेते हैं और ट्रायल खत्म होते ही बिना बताए हजारों रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज काट लेते हैं।
साइबर सेल की सलाह: खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
अनाम ऐप्स से बचें: केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर के वेरिफाइड और नामी टूल्स का ही इस्तेमाल करें।
'टर्म्स एंड कंडीशंस' पढ़ें: ऐप इंस्टॉल करते समय यह जरूर देखें कि वह आपसे किस-किस चीज की परमिशन (गैलरी, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन) मांग रहा है।
अकाउंट डिलीट करें: फोटो बनाने के बाद ऐप के अंदर जाकर अपना 'डेटा और अकाउंट' डिलीट करें, सिर्फ ऐप को स्क्रीन से अनइंस्टॉल (Uninstall) करना काफी नहीं है।