बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! आ गई ट्रांसफर की पूरी टाइम-लाइन, 29 जुलाई से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

बिहार के शिक्षकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को एक शानदार सौगात देते हुए ट्रांसफर की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! आ गई ट्रांसफर की पूरी टाइम-लाइन, 29 जुलाई से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

बिहार के शिक्षकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को एक शानदार सौगात देते हुए ट्रांसफर की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026' के तहत अब तबादलों का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
कैबिनेट से 24 जून को हरी झंडी मिलने के बाद, अब विभाग ने भी इस पॉलिसी पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी होगी, जिससे शिक्षकों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
तीन चरणों में पूरा होगा सपनों का तबादला
तबादले, समायोजन (Adjustment) और आपसी सहमति (Mutual Transfer) की यह पूरी प्रक्रिया कुल तीन चरणों में व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएगी। आइए जानते हैं क्या है इसका पूरा टाइम-टेबल:
29 जुलाई से 5 अगस्त (शुरुआती हफ्ता) से ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत होगी। शुरुआती हफ्ते में केवल समायोजन और म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
7 अगस्त से 9 सितंबर (पहला चरण) से,इस दौरान शिक्षकों के समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें लिस्ट जारी करना, आपत्तियां मांगना और उनका निपटारा करना शामिल है।
10 सितंबर से 14 सितंबर (दूसरा चरण) से जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति मिलकर म्यूचुअल ट्रांसफर की सभी कागजी और तकनीकी कार्रवाई को फाइनल टच देगी।
16 सितंबर से 31 अक्टूबर (तीसरा और अंतिम चरण) यह चरण सामान्य तबादलों के लिए होगा।
16 सितंबर से स्कूलों में बची हुई खाली सीटों की लिस्ट जारी होगी।
17 से 23 सितंबर से शिक्षक अपनी पसंद के स्कूलों का चयन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
24 सितंबर से 31 अक्टूबर से सामान्य ट्रांसफर की फाइनल लिस्ट जारी होगी और किसी भी शिकायत या अपील का निपटारा इसी अवधि में कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि डिजिटल व्यवस्था होने के कारण शिक्षकों को घर बैठे अपनी मनपसंद जगह पर पोस्टिंग पाने का यह एक बेहतरीन और सुनहरा मौका है!