कटिहार: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, रेलवे के लोको पायलट पर लगा गंभीर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार के कटिहार जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का आरोप भारतीय रेलवे में कार्यरत एक लोको पायलट पर लगा है।

कटिहार: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, रेलवे के लोको पायलट पर लगा गंभीर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का आरोप भारतीय रेलवे में कार्यरत एक लोको पायलट पर लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर आरोपी लोको पायलट ने अपने चंगुल में फंसाया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी