IRCTC का बड़ा धमाका: अब और तेज़ होगी टिकट बुकिंग, ऑनलाइन जनरल टिकट के बदले नियम

भारतीय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अपनी टिकटिंग व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव किया है। बुधवार से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) अपनी नई और बेहद आधुनिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रहा है।

IRCTC का बड़ा धमाका: अब और तेज़ होगी टिकट बुकिंग, ऑनलाइन जनरल टिकट के बदले नियम

IRCTC: भारतीय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अपनी टिकटिंग व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव किया है। बुधवार से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) अपनी नई और बेहद आधुनिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था से जहां टिकट बुकिंग पहले से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और आसान हो जाएगी, वहीं ऑनलाइन जनरल टिकट से यात्रा करने वालों के लिए भी नए कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं।
IRCTC का नया अवतार,अब पलक झपकते ही बुक होगा टिकट
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नए इंटरफेस को पूरी तरह से यूजर-फ्रेंडली और मॉडर्न बनाया गया है। इसमें यात्रियों के समय को बचाने और टिकट दलालों पर नकेल कसने के लिए कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं।
वन-टाइम प्रोफाइल सेविंग: अब यात्रियों को हर बार टिकट बुक करते समय अपना नाम, उम्र और अन्य विवरण दोबारा नहीं भरना होगा। सिस्टम एक बार प्रोफाइल में सुरक्षित की गई जानकारी को खुद याद रखेगा।
सिंगल स्क्रीन पर पूरी जानकारी: बार-बार आने वाले पॉप-अप और बेवजह के पेजों के झंझट से मुक्ति मिलेगी। अब सभी श्रेणियों (क्लास) में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी।
बॉट (Bot) बुकिंग पर लगाम: कैप्चा जैसी प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, लेकिन इसके साथ ही बॉट के जरिए होने वाली फर्जी और ऑटोमैटिक टिकट बुकिंग को रोकने के लिए एडवांस सुरक्षा तकनीक लागू की गई है। इससे तत्काल टिकटों की कालाबाजारी रुकेगी और आम जनता को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेंगे।
ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करने वाले ध्यान दें! बदल गए ये नियम
अगर आप 'यूटीएस' (UTS/रेलवन) ऐप के जरिए अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक करते हैं, तो रेलवे ने आपके लिए दो बेहद महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
मूल पहचान पत्र अनिवार्य: अब ऑनलाइन जनरल टिकट पर यात्रा करते समय आपके पास एक फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) होना जरूरी है। हालांकि, स्टेशन काउंटर से खरीदे गए कागज वाले जनरल टिकटों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप टिकट अमान्य: नया नियम टिकटों के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाया गया है। आप बुक किए गए जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर या व्हाट्सएप पर शेयर करके यात्रा नहीं कर सकते। टिकट जांच (TTE) के दौरान आपको उसी मोबाइलet ऐप में मूल टिकट दिखाना होगा जिससे वह बुक हुआ था। स्क्रीनशॉट दिखाने पर आपको 'बिना टिकट' माना जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा।
खुशखबरी: R-Wallet पर 3% बोनस योजना 2028 तक बढ़ी
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा भी दिया है। रेलवन ऐप के आर-वालेट (R-Wallet) को रीचार्ज कर जनरल टिकट बुक करने पर मिलने वाला 3% का कैशबैक/बोनस अब 24 अगस्त 2028 तक जारी रहेगा।
रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद यात्रा के दौरान अपना असली पहचान पत्र और वही मोबाइल फोन हमेशा साथ रखें, जिससे टिकट बुक किया गया है।