बिहार में 42 हजार 'सरप्लस' शिक्षकों का तबादला: सभी को मिले मनपसंद स्कूल, 17 सितंबर से सामान्य स्थानांतरण
बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के 26 जिलों में पदस्थापित लगभग 42 हजार सरप्लस (अधिशेष) शिक्षकों के समायोजन के लिए स्थानांतरण की औपबंधिक सूची जारी कर दी है। राहत की बात यह है कि इस प्रक्रिया में शामिल सभी शिक्षकों को उनके द्वारा चुने गए विकल्पों में से ही नया विद्यालय आवंटित किया गया है।

मनपसंद स्कूल आवंटन
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन करने वाले शिक्षकों में से लगभग 37 हजार शिक्षकों को उनके पहले से पांचवें विकल्प तक के स्कूल मिले हैं, जिनमें अधिकांश महिला शिक्षक शामिल हैं। औपबंधिक सूची में शामिल शिक्षक अब अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। जांच और निराकरण के बाद विभाग अंतिम सूची जारी करेगा। पटना समेत शेष 12 जिलों के सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की औपबंधिक सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
17 सितंबर से सामान्य स्थानांतरण
सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने 31 अक्टूबर तक स्थानांतरण से जुड़े सभी मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा है। राज्य के सरकारी स्कूलों में (कक्षा 1 से 12वीं तक) कुल 1.02 लाख सरप्लस शिक्षक चिन्हित हैं, जिनमें से 71,151 शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए समायोजन के लिए आवेदन किया था।स्थानांतरण के इस पहले चरण में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के साथ-साथ पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण के लिए भी आवेदन स्वीकार किए गए थे।