Mahakaleshwar jyotirlinga: महाकालेश्वर के दर्शन मात्र से दूर होती है तमाम व्याधियां,इस मंदिर के रहस्यों को जान कर हैरान हो जाएंगे आप
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों को दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं. महाकालेश्वर मंदिर मुख्य रूप से तीन हिस्सों में
Mahakaleshwar jyotirlinga: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों को दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं. महाकालेश्वर मंदिर मुख्य रूप से तीन हिस्सों में विभाजित है. इसके ऊपरी हिस्से में नाग चंद्रेश्वर मंदिर है, नीचे ओंकारेश्वर मंदिर और सबसे नीचे जाकर आपको महाकाल मुख्य ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजित नजर आते हैं. जहां आपको भगवान शिव के साथ ही गणेशजी, कार्तिकेय और माता पार्वती की मूर्तियों के भी दर्शन होते हैं. इसके साथ ही यहां एक कुंड भी है जिसमें स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं.
ऐसे प्रकट हुए थे महाकाल
मान्यताओं के अनुसार, उज्जैन में महाकाल के प्रकट होने से जुड़ी एक कथा है.दरअसल दूषण नामक असुर से प्रांत के लोगों की रक्षा के लिए महाकाल यहां प्रकट हुए थे. फिर जब दूषण का वध करने के बाद भक्तों ने शिवजी से उज्जैन में ही वास करने की प्रार्थना की तो भगवान शिव महाकाल ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए. ऐसे उज्जैन का शास्त्रों में वर्णन भगवान श्रीकृष्ण को लेकर भी मिलता है, क्योंकि उनकी शिक्षा यहीं हुई थी.
भस्म आरती का है विशेष महत्व
उज्जैन को प्राचीनकाल से ही एक धार्मिक नगरी की उपाधि प्राप्त है.आज भी यहां भारी संख्या में दर्शन के लिए भक्त आते हैं. दरअसल भगवान महाकाल की भस्म आरती के दुर्लभ पलों का साक्षी बनने का ऐसा सुनहरा अवसर और कहीं नहीं प्राप्त होता है.ऐसा माना जाता है कि जो इस आरती में शामिल हो जाए उसके सभी कष्ट दूर होते हैं, इसके बिना आपके दर्शन पूरे भी नहीं माने जाते हैं. इसके अलावा यहां नाग चंद्रेश्वर मंदिर और महाकाल की शाही सवारी आदि भी पर्यटकों में जिज्ञासा का विषय बने रहे हैं.