बिहार का मौसम: 38 जिलों में आंधी, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट, पूर्णिया समेत 21 जिलों ठनका गिरने और तेज बारिश की चेतावनी  

गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों में तेज आंधी, वज्रपात (बिजली गिरने) और मूसलाधार बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान राज्यभर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस बदले रूप को देखते हुए प्रशासन ने...

बिहार का मौसम: 38 जिलों में आंधी, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट, पूर्णिया समेत 21 जिलों ठनका गिरने और तेज बारिश की चेतावनी  

बिहार का मौसम: बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों में तेज आंधी, वज्रपात (बिजली गिरने) और मूसलाधार बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान राज्यभर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस बदले रूप को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों और किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की हिदायत दी है।
घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी 
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए सुबह 11 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली सहित कई जिलों में भीषण गर्जन, ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की सख्त चेतावनी दी है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इन जिलों के लोगों से बेहद जरूरी काम न होने पर सुबह 11 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की विशेष अपील की है।
इन जिलों के ऑरेंज अलर्ट 
उत्तर और पूर्वी बिहार के 24 जिलों में अत्यधिक तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सासाराम, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल हैं।
पुरवा हवा के कारण बदला मौसम तंत्र 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अचानक आया बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही भारी नमी और पुरवा हवा के मजबूत प्रभाव से राज्य का मौसम तंत्र बदल गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही, तो बिहार में मानसून के समय पर आगे बढ़ने के लिए बेहद अनुकूल माहौल बन जाएगा। हालांकि, अभी राज्य में मानसून के औपचारिक प्रवेश की घोषणा नहीं की गई है।