घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक श्री गुलाम सरवर त्वरित कार्रवाई करते हुए खुद आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक (तिरपाल), मुढ़ी और मोमबत्ती जैसी तत्काल आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया, ताकि संकट की इस घड़ी में लोगों को फौरी राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने विधायक की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही विधायक जी का खुद मौके पर पहुँचना और पीड़ितों के साथ खड़े होकर मदद कमान संभालना बेहद सराहनीय है।
इस दौरान विधायक के साथ गांगर पंचायत के माननीय मुखिया गुलाम गौस, माननीय सरपंच अब्दुल बारीक और गांव के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराने में जुटे हुए हैं। फिलहाल गांव में स्थिति का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को और सहायता पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।