सुबह ग्रामीणों ने देखे शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय लोगों ने दंपति के शवों को घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना केनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया भेज दिया है।
बेटी का गंभीर आरोप: 'बड़े भाई ने की हत्या'
इस बीच, घटना ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब मृतक दंपति की बेटी ने अपने बड़े भाई पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। बेटी का दावा है कि उसका बड़ा भाई अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करता था। उसने आशंका जताई है कि भाई ने ही माता-पिता की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को फंदे से लटका दिया।
पुलिस का बयान: "पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत (आवेदन) नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलते ही दर्ज आरोपों के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"