Jharkhand News: भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से हमला
झारखंड के लातेहार में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के महुआडांड़ थाने क्षेत्र के पोटमाडीह में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक के पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
Jharkhand News: झारखंड के लातेहार में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के महुआडांड़ थाने क्षेत्र के पोटमाडीह में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक के पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद हाथापाई हुई और छोटे भाई ने टांगी से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।
जमीन को लेकर हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शाम के समय दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में हाथापाई हुई थी। इस घटना से गुस्साए छोटे भाई ने रात को 10 बजे बड़े भाई और उसकी पत्नी के साथ बेटे पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हुए इस हमले में बड़े भाई को जानलेवा चोटें आईं। ज्यादा खून बह जाने के कारण बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई मौके से फरार हो गया।
पुलिस कर रही जांच
गांव में मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
2 साल से चल रहा था जमीनी विवाद
जमीन विवाद दो सालों से चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा भाई बहुत साल बाद असम से घर आया था। घर आने के बाद गांव सभा कर पंचो और परिवार की सहमति से दोनों भाई के बीच आपसी समझौते के बाद जमीन बांट दी गई थी।लेकिन मृतक बडे भाई कामिल द्वारा छोटे भाई के हिस्से के जमीन में गोबर खाद डाल दिया गया था। जब छोटे भाई के बेटे खेत जोतने गये देखा कि खेत पर खाद डाला गया है। जिससे लेकर सबसे छोटे बेटे ने कामिल के घर जाकर इस में पूछताछ की तो कामिल के परिवार के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह वहां से निकलकर घर आकर घटना की जानकारी अपने पिता और भाईयों को दी।जिसके बाद छोटे भाई और उनके चारों बेटे डंडो से लैस होकर कामिल के घर आये, जहां जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कामिल के द्वारा घर में रखे टंगी निकलकर धमकाने लगा।तब छोटे भाई और उनके बेटे द्वारा टंगी छीनकर कर कामिल ब्रेक, उम्र 65 वर्ष, पत्नी सलोमी खाखा,उम्र 60 वर्ष और बेटे निलेश ब्रेक पर टंगी से तीनों सिर पर पीछे वार कर दिया।जिससे कामिल को सिर का गहरा चोट लगा।जिससे इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पत्नी और बेटे गंभीर
पत्नी और बेटे को सिर पर गंभीर चोट आने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि घर में तीन सदस्य के अलावे कोई नहीं था। मृतक की दो बेटी है।एक जो कार्मेल हॉस्पिटल महुआडांड़ काम करती है।और दूसरी दिल्ली में काम करती है।जैसे ही कार्मेल हॉस्पिटल में काम रही बेटी को घटना की जानकारी मिली तुरंत ऐंबुलेंस लेकर गांव पहुंच कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले आई।वही मृतक की पन्ती और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।सभी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।वही ग्राम प्रधान और पन्ती के घर वाले शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार ले गये।इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है।अरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।