बिहार में कुदरत का 'कड़ा पहरा': 19 जून को पूर्णिया,पटना सहित 26 जिलों में महा-अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से आएगी आंधी!

बिहार में कुदरत का 'कड़ा पहरा': 19 जून को पूर्णिया,पटना सहित 26 जिलों में महा-अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से आएगी आंधी!

बिहार का मौसम : पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लिए 17 जून से 20 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में धूलभरी तेज हवाएं, मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली (वज्रपात) और बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।तारीख-दर-तारीख मौसम का हाल नीचे दिए गए विवरण के अनुसार रहेगा:
17 जून: उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में 'येलो अलर्ट'
बुधवार (17 जून) को बिहार के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात के आसार हैं।जबकि पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।
18 जून: इन जिलों में जारी रहेगी आंधी-पानी की स्थिति
गुरुवार (18 जून) को भी राज्य के कई हिस्सों में 'येलो अलर्ट' का असर दिखेगा। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई। इन क्षेत्रों में तेज हवा, गरज और बारिश की संभावना है। पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नालंदा में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
19 जून: सावधान! 26 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' का साया
शुक्रवार (19 जून) को मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के एक बड़े हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मौसम बहुत ज्यादा एक्टिव रहेगा। जिसमें पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी खतरे की चेतावनी दी है। इस दरम्यान  50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, साथ ही तेज मेघ गर्जन और भारी बारिश,वज्रपात (बिजली गिरने) की अत्यधिक आशंका की चेतावनी दी है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
जबकि बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, भागलपुर और शेखपुरा के लिए बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, भागलपुर और शेखपुरा येलो अलर्ट (मध्यम खतरा) ज़ारी किया है और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की जरूरी अपील
खराब मौसम के दौरान लोग विशेष सावधानी बरतें। वज्रपात (आकाशीय बिजली) के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े न हों। जान-माल के नुकसान से बचने के लिए जल्द से जल्द किसी पक्के और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।