क्या आपकी कुंडली या स्वभाव में हैं ये खास गुण? जानिए भैरव अंश से जन्मे इंसानों की रहस्यमयी पहचान!

हिंदू शास्त्रों और तंत्र परंपरा में भगवान शिव के अति उग्र और न्यायप्रिय स्वरूप 'काल भैरव' की महिमा अपरंपार मानी गई है। ज्योतिष और धार्मिक विद्वानों के अनुसार, दुनिया में कई ऐसे विशेष व्यक्ति जन्म लेते हैं जिन पर भगवान भैरव की विशेष कृपा होती है।

क्या आपकी कुंडली या स्वभाव में हैं ये खास गुण? जानिए भैरव अंश से जन्मे इंसानों की रहस्यमयी पहचान!

धर्म डेस्क: हिंदू शास्त्रों और तंत्र परंपरा में भगवान शिव के अति उग्र और न्यायप्रिय स्वरूप 'काल भैरव' की महिमा अपरंपार मानी गई है। ज्योतिष और धार्मिक विद्वानों के अनुसार, दुनिया में कई ऐसे विशेष व्यक्ति जन्म लेते हैं जिन पर भगवान भैरव की विशेष कृपा होती है या उनके स्वभाव में भैरव तत्व का अंश समाहित होता है। धर्म ग्रंथों और ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर ऐसे व्यक्तियों के मुख्य लक्षण और पहचान इस प्रकार हैं:
1. असीम भयहीनता और निडर स्वभाव
ऐसे इंसान स्वभाव से बेहद साहसी होते हैं। बड़ी से बड़ी चुनौतियां, संकट या विरोधी भी इन्हें डरा नहीं पाते। ये कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी चट्टान की तरह डटे रहते हैं।
2. अन्याय पर भड़कता है भयंकर क्रोध
छल-कपट, झूठी बातें और किसी पर हो रहा अत्याचार इनसे बर्दाश्त नहीं होता। ये न्याय के पक्के होते हैं और गलत के खिलाफ तुरंत आवाज उठाते हैं। गुस्सा आने पर इनका रूप अत्यंत रौद्र हो जाता है।
3. स्वान (कुत्तों) से अनोखा लगाव
भगवान भैरव का वाहन स्वान है। यही कारण है कि जिन लोगों में भैरव रूप का अंश होता है, उनका झुकाव कुत्तों के प्रति बहुत गहरा होता है। ऐसे व्यक्तियों को देखते ही कुत्ते बिना किसी डर के उनके करीब आ जाते हैं।
4. रहस्यमयी और गंभीर व्यक्तित्व
इनकी आंखें बहुत तीखी और बोली में गजब का भारीपन होता है। ये स्वभाव से थोड़े एकांतप्रिय होते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा लगा पाना सामान्य व्यक्ति के लिए नामुमकिन होता है।
5. तंत्र और गूढ़ विद्याओं का आकर्षण
ऐसे लोगों की रुचि रहस्यमयी विषयों, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, अध्यात्म और गुप्त विद्याओं को सीखने-समझने में बहुत अधिक होती है।
ज्योतिषीय कनेक्शन
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल, राहु या शनि उग्र नक्षत्रों में बलि होते हैं या जिनका जन्म भैरव अष्टमी जैसी पवित्र तिथियों पर होता है, उनमें यह दिव्य ऊर्जा पाई जाती है। विद्वानों की सलाह है कि ऐसे व्यक्तियों को अपने क्रोध और ऊर्जा को धर्म, समाज सेवा और भक्ति में लगाना चाहिए।