सुनसान नहर के पास वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी दोपहर बाद कामत (खेत) से घास लेकर अपने घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान घर के रास्ते में पड़ने वाले एक सुनसान नहर के किनारे आरोपी चिड़िया का शिकार कर रहे थे। जैसे ही उनकी नजर अकेली किशोरी पर पड़ी, आरोपियों ने तीर की नोक पर उसे डरा-धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसे नहर के किनारे झाड़ियों के पीछे ले गए।
दो ने किया दुष्कर्म, तीसरा रखता रहा नजर
किशोरी के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, झाड़ियों के पीछे ले जाकर 16 वर्षीय किशोर और रामलाल सोरेन ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, रामलाल का बड़ा भाई गोपाल सोरेन रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था ताकि कोई वहां न आ सके।
बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता
वारदात के बाद सहमी और बदहवास स्थिति में किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना देर किए तुरंत कामाख्या स्थान ओपी पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गैंगरेप के आरोपियों की पहचान कामाख्या स्थान ओपी अंतर्गत हेलमबाग निवासी रामलाल सोरेन (19 वर्ष) और उसके बड़े भाई गोपाल सोरेन (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी एक नाबालिग किशोर है।प्रशासनिक बयान:
कामाख्या स्थान ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।