आज से बड़ा बदलाव: जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत? जानें आधार, रेलवे और क्रेडिट कार्ड के नए नियम!
आज यानी 1 जुलाई 2026 से आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असर आपकी रसोई के बजट, ट्रेन यात्रा, टैक्स डेडलाइन और क्रेडिट कार्ड के फायदों पर पड़ेगा। किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन बदलावों को पहले ही समझ लेना समझदारी है।
आज यानी 1 जुलाई 2026 से आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असर आपकी रसोई के बजट, ट्रेन यात्रा, टैक्स डेडलाइन और क्रेडिट कार्ड के फायदों पर पड़ेगा। किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन बदलावों को पहले ही समझ लेना समझदारी है।
भारतीय रेलवे: नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना
रेलवे अब अनधिकृत (बिना अनुमति) यात्रा और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाने जा रहा है। 1 जुलाई से जुर्माने की दरें इस प्रकार होंगी:
बिना टिकट यात्रा: न्यूनतम जुर्माना ₹250 से बढ़ाकर ₹500 किया गया।
महिला आरक्षित डिब्बे में सफर करने वाले पुरुषों पर ₹2,500 तक का जुर्माना हो सकता है। दूसरे के टिकट पर यात्रा करना, जनरल टिकट लेकर स्लीपर में चढ़ना, बिना अनुमति सामान बेचना, ट्रेन में हंगामा या नशा करना और रेलवे परिसर को नुकसान पहुंचाने पर भी पहले से कहीं अधिक जुर्माना देना होगा।
आधार कार्ड: अब दिसंबर तक सब कुछ फ्री अपडेट!
आधार कार्डधारकों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से एक बहुत बड़ी राहत की खबर है।1 जुलाई से दिसंबर 2026 तक आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल मुफ्त (Free) अपडेट कर सकते हैं। पहले इस काम के लिए ₹75 का शुल्क देना पड़ता था।
क्रेडिट कार्ड:बदल गए लाउंज एक्सेस और रिवॉर्ड्स के नियम
अगर आप इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी खर्च करने की आदत में बदलाव के लिए तैयार हो जाइए।
HDFC Bank (Regalia Gold): अगली तिमाही में मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस चाहिए, तो चालू तिमाही में कम से कम ₹60,000 खर्च करना अनिवार्य होगा।
YES Bank: लाउंज एक्सेस पाने की न्यूनतम खर्च सीमा को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹35,000 प्रति तिमाही कर दिया गया है।
HSBC Bank: 1 जुलाई से सरकारी भुगतान, इंश्योरेंस प्रीमियम, टैक्स, फ्यूल, वॉलेट लोड और यूटिलिटी बिलों पर कोई भी रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
Citi-Axis Migration: सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड्स का एक्सिस बैंक में माइग्रेशन 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि आपका कार्ड नंबर, PIN, CVV और एक्सपायरी डेट नहीं बदलेंगे, लेकिन रिवॉर्ड्स और ब्याज दरें अब एक्सिस बैंक के नियमों के मुताबिक तय होंगी।
टैक्स डेडलाइन: इन तारीखों को कैलेंडर में मार्क कर लें
7 जुलाई: अप्रैल-जून तिमाही का TDS (Tax Deducted at Source) जमा करने की आखिरी तारीख।
31 जुलाई: सैलरी पाने वाले (Salaried) और गैर-ऑडिट कैटेगरी के टैक्सपेयर्स के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का Income Tax Return (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि।
रसोई और ईंधन: कल सुबह तय होंगे नए दाम
हर महीने की पहली तारीख की तरह, 1 जुलाई को भी सरकारी तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी करेंगी। इसके साथ ही CNG, PNG और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी संशोधन संभव है। अगर दाम घटते हैं तो राहत मिलेगी, वरना रसोई का बजट बढ़ सकता है।