क्या डायबिटीज में फल खाना सचमुच मना है? जानिए कौन से फल हैं 'दोस्त' और कौन से 'दुश्मन'
भारत में डायबिटीज (मधुमेह) के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। एक हालिया स्टडी के मुताबिक, देश में करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि साढ़े 13 करोड़ लोग 'प्रीडायबिटिक' (डायबिटीज होने की कगार पर) हैं। ऐसे में हमारे खान-पान को लेकर सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
भारत में डायबिटीज (मधुमेह) के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। एक हालिया स्टडी के मुताबिक, देश में करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि साढ़े 13 करोड़ लोग 'प्रीडायबिटिक' (डायबिटीज होने की कगार पर) हैं। ऐसे में हमारे खान-पान को लेकर सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि डायबिटीज होने पर सारे फल बंद कर देने चाहिए क्योंकि वे मीठे होते हैं। लेकिन डॉक्टर और एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह बात पूरी तरह सही नहीं है। किसी भी फल का असर सिर्फ उसकी मिठास से नहीं, बल्कि उसमें मौजूद फाइबर और इस बात पर निर्भर करता है कि वह शरीर में कितनी तेजी से शुगर (ग्लूकोज) बढ़ाता है।
इन फलों से थोड़ी दूरी है जरूरी
कुछ फलों में कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इन्हें खाते ही ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इन्हें पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन बहुत कम मात्रा में ही खाना चाहिए।आम और चीकू,अंगूर और सीताफल, पका हुआ केला और कटहल सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
ये फल हैं आपके 'हेल्दी पार्टनर
कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें फाइबर भरपूर होता है। फाइबर की वजह से इनसे मिलने वाली शुगर खून में बहुत धीरे-धीरे घुलती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। ये फल डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।अमरूद डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान जैसा है। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है और शुगर कंट्रोल करता है।सेब और नाशपातीसंतरा और पपीता,कीवी और बेरीज (जैसे जामुन, स्ट्रॉबेरी) जैसी फल किसी अमृत से कम नहीं है।
जूस से बचें, साबुत फल खाएं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को फलों का जूस (Juice) पीने से बचना चाहिए। जब हम जूस निकालते हैं, तो फल का सारा फायदेमंद फाइबर बाहर निकल जाता है। बिना फाइबर का जूस पीने से शरीर में शुगर बहुत तेजी से स्पाइक करती है। साथ ही, एक गिलास जूस में कई फलों की शुगर एक साथ चली जाती है, जिससे पेट भी नहीं भरता और नुकसान भी होता है। इसलिए हमेशा फल को चबाकर ही खाएं।
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।