पूर्णिया में महापाप का पर्दाफाश! बुर्के में पहुंचीं लेडी सिंघम ने उजाड़ा 'भ्रूण हत्या का अवैध बाजार', डॉक्टर फरार!
बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। प्यार, धोखा, हवस और फिर कोख में पल रही 5 महीने की मासूम जिंदगी का कत्ल... इस खौफनाक वारदात का पूर्णिया पुलिस की स्पेशल अपराध शाखा ने ऐसा फिल्मी स्टाइल में भंडाफोड़ किया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। प्यार, धोखा, हवस और फिर कोख में पल रही 5 महीने की मासूम जिंदगी का कत्ल... इस खौफनाक वारदात का पूर्णिया पुलिस की स्पेशल अपराध शाखा ने ऐसा फिल्मी स्टाइल में भंडाफोड़ किया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
बुर्के में पहुंची पुलिस, रंगे हाथ दबोचे दलाल!
इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए डीएसपी (विशेष अपराध शाखा) शिवानी श्रेष्ठ ने जो चक्रव्यूह रचा, उसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। पुलिस टीम ने फिल्मी अंदाज में बुर्के का भेष बदला और ग्राहक बनकर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लिनिक पर धावा बोल दिया। पुलिस को सामने देख वहां मौजूद दलालों के होश उड़ गए। लेडी सिंघम की टीम ने मौके से दो शातिर दलालों को रंगे हाथ धर दबोचा, जो इस 'मौत के धंधे' को चला रहे थे।
प्यार का झांसा, गर्भ और फिर... कोख का सौदा!
इस दिल दहला देने वाले मामले की शुरुआत अररिया से हुई। एक शादीशुदा युवक ने एक बेबस महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और शादी का झांसा देकर 5 महीने तक उसका यौन शोषण किया। जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी प्रेमी ने अपने असली रंग दिखाए। उसने पूर्णिया के इस अवैध क्लिनिक के दलालों से सेटिंग की और डॉक्टरों के साथ मिलकर 5 महीने के अजन्मे बच्चे का अवैध गर्भपात (Abortion) करवा दिया।
FSL टीम की एंट्री, 7 पर FIR
पीड़ित महिला जब न्याय के लिए SSP के जनता दरबार में गुहार लगाने पहुंची, तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई। छापेमारी के बाद FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूतों को खंगाला है, जिससे इस अवैध क्लिनिक के कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है। महिला थाने में इस मामले को लेकर 7 लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है।
मुख्य विलेन और डॉक्टर फरार
पकड़े गए दोनों दलालों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि, इस घिनौने खेल का मास्टरमाइंड (महिला का प्रेमी) और अवैध गर्भपात करने वाले डॉक्टर भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस की स्पेशल टीमें अब इन फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्द इस धंधे से जुड़े कुछ सफेदपोश चेहरे भी बेनकाब होने वाले हैं!