पूर्णिया में जश्न-ए-आज़ादी: प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने फहराया तिरंगा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का संकल्प

जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन सह जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की

पूर्णिया में जश्न-ए-आज़ादी: प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने फहराया तिरंगा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का संकल्प

पूर्णिया: जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन सह जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि पूर्णिया का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, आवास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए आम जनमानस में जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
समारोह के दौरान जिले के विकास और सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया:
करदाता व विशेष योगदान: गैर-कॉरपोरेट क्षेत्र के तीन उत्कृष्ट करदाताओं को 'भामाशाह सम्मान' प्रदान किया गया। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र: 'अभियान बसेरा' के तहत तीन जरूरतमंद लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र दिया गया।
मानवता की मिसाल: सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन जितेंद्र कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट परेड: परेड का अनुशासित संचालन करने के लिए प्रथम परेड कमांडर सार्जेंट अंकिता कुमारी और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, जिलाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक, मेयर, उप विकास आयुक्त सहित जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।