वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वियतनाम के प्रसिद्ध फु क्वोक द्वीप के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। इस दुर्घटना में 15 पर्यटकों की मौत हो गई है, जिनमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं

वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Boat accident in viatnam: वियतनाम के प्रसिद्ध फु क्वोक द्वीप के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। इस दुर्घटना में 15 पर्यटकों की मौत हो गई है, जिनमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। नाव में सवार पर्यटक भारतीय बताए जा रहे हैं। हनोई में भारतीय दूतावास ने नाव पर सवार सभी 32 भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है।
कैसे हुआ हादसा?
यह नाव 32 पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों (कुल 36 लोग) को लेकर 'होन में रुत नगोई' से 'एन थोई बंदरगाह' की तरफ जा रही थी। तट से महज 400 मीटर की दूरी पर नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
पर्यटकों ने खुद संभाला मोर्चा, पर मुश्किल था बचाव
स्थानीय समाचार पोर्टल वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल के अनुसार, नाव को पलटता देख आसपास मौजूद अन्य पर्यटक और नाविक तुरंत बचाव के लिए दौड़े। एक स्थानीय नाव मालिक ने बताया कि उनका जहाज 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गया था।
हालांकि, पलटी हुई नाव के भीतर कई यात्रियों के फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालना बेहद मुश्किल था। रेस्क्यू किए गए लोगों में से केवल कुछ ही होश में थे।
बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही एन थोई बॉर्डर गार्ड, नौसेना, तट रक्षक और आपातकालीन कर्मियों ने मोर्चा संभाला। घटनास्थल पर 2 खोजी जहाज और 35 सैन्य अधिकारियों व सैनिकों को तैनात किया गया। शनिवार दोपहर तक बोट पर सवार सभी 36 लोगों को निकाल लिया गया था, जिनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
भारत सरकार और दूतावास अलर्ट: जारी किए हेल्पलाइन नंबर
इस दुखद घटना के बाद हनोई में भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) ने तुरंत एक्शन लेते हुए इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। पीड़ितों के परिवारों की सहायता और जानकारी के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
हो ची मिन्ह सिटी (कंट्रोल रूम 1):