म्यूजिक, मस्ती और स्वाद: एक बार फिर 'फुलौरी बिना चटनी का 'धमाल 4', 50 साल से लगा रहा है संगीत में चटनी का तड़का

आज हम ऐसे ही एक चुलबुले गाने की बात करने जा रहे हैं, जिसने संगीत और चटपटे स्वाद के इस कनेक्शन को एकदम सटीक तरीके से पकड़ा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपरहिट और एवरग्रीन भोजपुरी लोकगीत— "फुलौरी बिना चटनी कैसे बनीं" की।

म्यूजिक, मस्ती और स्वाद: एक बार फिर 'फुलौरी बिना चटनी का 'धमाल 4', 50 साल से लगा रहा है संगीत में चटनी का तड़का

Dhamal 4: क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि अच्छे रेस्टोरेंट्स में हमेशा हल्का और सुकून देने वाला संगीत क्यों बजता रहता है? दरअसल, संगीत और हमारे खाने का बड़ा ही गहरा और मजेदार कनेक्शन है। मधुर संगीत न सिर्फ हमारे दिमाग की थकान मिटाता है, बल्कि स्वाद और भूख को बढ़ाकर हमें थोड़ा ज्यादा खाने पर भी मजबूर कर देता है! आज हम ऐसे ही एक चुलबुले गाने की बात करने जा रहे हैं, जिसने संगीत और चटपटे स्वाद के इस कनेक्शन को एकदम सटीक तरीके से पकड़ा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपरहिट और एवरग्रीन भोजपुरी लोकगीत— "फुलौरी बिना चटनी कैसे बनीं" की।
शादियों की शान और मीठी नोकझोंक
यह सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि शादियों और पार्टियों की जान है। इसका इस्तेमाल अक्सर मस्तीभरे माहौल में दोस्तों और रिश्तेदारों पर तंज कसने या उनके साथ मीठी नोकझोंक करने के लिए किया जाता है।
बॉलीवुड में भी मचाया है धमाल
यह गाना अपने मजेदार बोल के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में इस गाने ने 'धमाल 4' (Dhamaal 4) के ट्रेलर में शानदार वापसी की है। फिल्म में मजेदार सीन्स और कॉमिक टाइमिंग को मजेदार बनाने के लिए इसका बेहतरीन इस्तेमाल हुआ है। इससे पहले सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'दबंग 2' (Dabangg 2) में भी इस गाने की धुन सुनने को मिली थी, जिसे मशहूर गायिका ममता शर्मा ने अपनी दमदार आवाज दी थी।
सात समंदर पार का ऐतिहासिक सफर
इस गाने का इतिहास बड़ा ही हैरान करने वाला है। "फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी" का सीधा सा मतलब है कि बिना चटनी के पकौड़ी का मजा ही क्या! लेकिन यह ठेठ देसी गाना सिर्फ बिहार के मिथिलांचल से निकल कर यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रहा,कैरेबियाई देशों में यह गाना 'चटनी म्यूजिक' (Chutney Music) नाम की एक खास संगीत शैली का हिस्सा बना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को सबसे पहले 1969 में त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago) के मशहूर भारतीय मूल के गायक सुंदर पोपो (Sundar Popo) ने रिकॉर्ड और रिलीज किया था।
भारत में इसका देसी अंदाज
भारत में इस गाने को भोजपुरी में सबसे पहले मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी थी। लोगों को उनका यह अंदाज इतना पसंद आया कि यूट्यूब पर मौजूद इसके ऑडियो वर्जन को 17 लाख (1.7 मिलियन) से ज्यादा बार सुना जा चुका है।