बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली, पुणे और सूरत के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
त्योहारों और छुट्टियों के बाद भी ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने बिहार से दिल्ली, पुणे, उधना (सूरत) जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि (समय-सीमा) को बढ़ा दिया है।
पूर्णिया: त्योहारों और छुट्टियों के बाद भी ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने बिहार से दिल्ली, पुणे, उधना (सूरत) जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि (समय-सीमा) को बढ़ा दिया है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से बिहार से बाहर आने-जाने वाले प्रवासियों और आम यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की सूची और उनकी नई समय-सीमा नीचे दी गई है
दिल्ली रूट की क्लोन स्पेशल ट्रेनें (प्रतिदिन)
02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल,अब 31 जुलाई तक रोजाना चलेगी।
02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, अब 31 जुलाई तक रोजाना चलेगी।
02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल, अब 1 अगस्त तक रोजाना चलेगी।
02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल, अब 1 अगस्त तक रोजाना चलेगी।
पुणे-दानापुर रूट (प्रतिदिन)
01449 पुणे-दानापुर स्पेशल: अब 28 सितंबर तक रोजाना पटरी पर दौड़ेगी।
01450 दानापुर-पुणे स्पेशल: अब 30 सितंबर तक रोजाना अपनी सेवाएं देगी।
आनंद विहार (दिल्ली) के लिए साप्ताहिक व द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें
05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल: 31 जुलाई तक हर शुक्रवार।
05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल: 1 अगस्त तक हर शनिवार।
05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल: 31 जुलाई तक हर शुक्रवार और रविवार।
05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: 2 अगस्त तक हर रविवार और मंगलवार।
05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल: 28 जुलाई तक हर मंगलवार।
05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल: 30 जुलाई तक हर गुरुवार।
03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर स्पेशल: 26 और 27 जुलाई तक निर्धारित दिनों में।
02397/02398 और 03697/03698 शेखपुरा-आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल: क्रमशः 26-27 जुलाई और 31 जुलाई से 1 अगस्त तक अपने निर्धारित दिनों में चलती रहेंगी।
उधना (सूरत/गुजरात) रूट की ट्रेनें
09045 उधना-मधुबनी स्पेशल: 26 जुलाई तक हर रविवार।
09046 मधुबनी-उधना स्पेशल: 27 जुलाई तक हर सोमवार।
09047 उधna-झंझारपुर स्पेशल: 26 जुलाई तक हर रविवार।
09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल: 27 जुलाई तक हर सोमवार।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह: रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि ट्रेनों के फेरे बढ़ने के बाद समय-सारणी या किसी भी अन्य बदलाव की सटीक जानकारी के लिए यात्री रेलवे के अधिकृत माध्यमों (जैसे NTES ऐप, IRCTC वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन नंबर) का उपयोग जरूर करें।